फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... And no start-up Department of Cardiology

... और नहीं शुरू हुआ कार्डियोलोजी विभाग

Mon, 28 Dec 2015 12:20 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 28 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
... And no start-up Department of Cardiology
जिले में गरीब लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने का शासन का दावा बेमानी साबित हो रहा है। जिला अस्पताल का कार्डियोलोजी विभाग पिछले तीन वर्ष से एक हृदय रोग विशेषज्ञ न मिलने से बंद पड़ा है। तमाम आश्वासन और प्रयासों के बाद भी उम्मीद लगाए बैठे लोगों को वर्ष 2015 में भी निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से खीरी प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। आबादी के हिसाब से यहां दो सांसद चुने जाते हैं। पूरे जिले के हृदय रोग संबंधी मरीज जिला अस्पताल आते हैं। कार्डियोलोजी विभाग में आवश्यक उपकरणों की भी कमी थी लेकिन यहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा तैनात थे इसलिए मरीजों का त्वरित उपचार तो मिल ही जाता था लेकिन वर्ष 2012 में उनका स्थानांतरण हो गया। इसके बाद से जिला अस्पताल का कार्डियोलोजी विभाग बंद हो गया। हृदय और ब्लड प्रेशर संबंधी मरीजों की समस्याएं सर्दियों में और बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल के ईमओ डॉ. अमित सिंह के अनुसार यहां प्रतिदिन ब्लड प्रेशर और हृदय रोग संबंधी लगभग 20 से 25 मरीज आते हैं लेकिन उपचार की सुविधा न होने के कारण उन्हें लखनऊ के लिए रेफर करना पड़ता है। यह स्थिति लगभग तीन वर्ष से चल रही है। नागरिकों की कई कोशिशों के बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान देना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

सीएमएस, जिला अस्पताल डॉ. वीके साहू ने बताया कि शासन को कार्डियोलोजिस्ट की कमी के बारे में कई बार बताया गया है। जिले में अन्य विशेषज्ञों की भी कमी है। बिना विशेषज्ञ के किसी मरीज को भर्ती भी नहीं किया जा सकता है। जब कार्डियोलोजिस्ट मिल पाएगा तभी व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed