फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amarnath Yatra: More than 45 devotees of Kheri in army camps waiting for the weather to clear

अमरनाथ यात्रा : सेना के शिविरों में खीरी के 45 से ज्यादा श्रद्धालु कर रहे मौसम साफ होने का इंतजार

Sat, 08 Jul 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra: More than 45 devotees of Kheri in army camps waiting for the weather to clear
लखीमपुर खीरी। अमरनाथ यात्रा पर गए खीरी के भी 45 से ज्यादा श्रद्धालु खराब मौसम के चलते फंस गए हैं। खाने-पीने की दिक्कत नहीं। उन्हें बस मौसम साफ होने का इंतजार है। सेना का विभिन्न शिविरों और होटलों में शिवभक्ति में लीन श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि मौसम साफ होते ही भोले बाबा का बुलावा आएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर सहित पूरे जिले से हर साल हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए अमरनाथ जाते हैं। इस शहर के सैकड़ों भक्त सकुशल यात्रा और दर्शन करने के बाद लौट आए। हाल ही में कुछ भक्त बारिश के दौरान यात्रा मार्ग पर फंस गए। शहर के मोहल्ला शिवकालाेनी निवासी मुकेश कश्यप ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ छह तारीख को घर से निकले थे।
विज्ञापन

यात्रा प्रारंभ होती, इससे पहले ही भारी बारिश ने खलल डाला। वह अपने साथियों के साथ बालटाल में बने कैंप में हैं, जहां पर खाने के लिए लगातार भंडारे चल रहे हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। बताया कि हम लोगों के अलावा पटनीटाप में भी करीब 39 भक्त हैं जो सभी खीरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित बताते हैं कि बारिश होने का थोड़ा सा मलाल है लेकिन यहां के अधिकारियों का कहना है कि बारिश बंद होते ही यात्रा प्रारंभ की जाएगी। बस इसी उम्मीद ने हम सभी को रोके रखा है। अमरनाथ यात्रा के दौरान फंसे भक्तों में मुकेश के अलावा राजगढ़ निवासी रोहित, टीचर्स कालोनी के अंकुर सिंघल, दउवापुर के दीपक वर्मा, शिवकालोनी के ही अंकित रावल व अवनीश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed