{"_id":"641198881a6b1a613c0954e5","slug":"amar-ujala-impact-bajaj-all-three-sugar-mills-clears-payment-of-last-year-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: बजाज की तीनों चीनी मिलों ने पिछले साल का बकाया भुगतान किया क्लियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: बजाज की तीनों चीनी मिलों ने पिछले साल का बकाया भुगतान किया क्लियर
Wed, 15 Mar 2023 03:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Mar 2023 03:36 PM IST
सार
चीनी मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल वर्ष का अब कोई बकाया नहीं रह गया है। इस वर्ष के भुगतान के बारे मे उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चीनी मील (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला, पलिया और खम्बारखेड़ा ने पिछले वर्ष 2021-22 में खरीदे गन्ने का पूर्ण भुगतान कर दिया है। गोला चीनी मिल द्वारा पिछले वर्ष 137.44 लाख कुंटल गन्ना खरीदा था, जिसकी कुल कीमत 47776.79 लाख रूपये था, जिसका बुधवार को पूर्ण भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
पलिया चीनी मिल ने पिछले वर्ष 108.48 लाख कुंटल गन्ना खरीद किया था, जिसकी कुल कीमत 375 करोड़ रुपये थी, जिसका पूर्ण भुगतान कर दिया गया है। खंभारखेडा चीनी मिल द्वारा वर्ष 2021- 2022 मे 86.51 लाख कुंटल गन्ना खरीदा था, जिसकी कुल कीमत 301 करोड रुपये था, जिसका बुधवार को पूर्ण भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
चीनी मिल के पीआरओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले साल वर्ष का अब कोई बकाया नहीं रह गया है। इस वर्ष के भुगतान के बारे मे उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन