फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of indecency on the councilor, cleaning workers demonstrated

Lakhimpur Kheri News: सभासद पर अभद्रता का आरोप,सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Jun 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Allegations of indecency on the councilor, cleaning workers demonstrated
ओयल। सुलभ शौचालय का ताला खुलवाने को लेकर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को सफाईकर्मी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वार्ड नंबर एक मोहल्ला चमरौधा में सुलभ शौचालय की साफ सफाई को लेकर अभद्रता की गई, जबकि नगर पंचायत के इस वार्ड में बने सुलभ शौचालय में उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही ताला लगाया गया था। इसे खुलवाने के लिए सभासद सफाई कर्मियों को बार-बार फोन कर रहे थे। जब काफी देर बाद सफाईकर्मी पहुंचे तो वह अभद्रता करते हुए गालीगलौज कर काम से निकाल देने की धमकी देने लगे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से सफाई नायक खुशीराम की अगुवाई में नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मी धरने पर बैठ गए।
मामले की जानकारी होते ही महादलित परिसंघ के प्रदेश सचिव जीतू राज व अवध प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज वाल्मीकि धरनास्थल पर पहुंच कर सफाईकर्मियों को समर्थन दिया। करीब छह घंटे तक चले ड्रामे के बाद दोपहर करीब 12 बजे सभासद के गलती स्वीकारने पर सभी सफाईकर्मी वापस अपने काम पर लौट आए।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सात्यिक शुक्ला ने बताया कि सफाई कर्मियों का धरना समाप्त हो गया है, जिन दो लोगों को निकाला गया था उन्हें चेतावनी देते हुए वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed