{"_id":"649885c0c2726387800fcd19","slug":"all-marriage-lawns-and-malls-running-without-parking-lakhimpur-news-c-4-1-191737-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना पार्किंग के चल रहे तमाम मैरिज लॉन और मॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना पार्किंग के चल रहे तमाम मैरिज लॉन और मॉल
विज्ञापन
खीरी रोड पर चल रहे मैरिज लान में पार्किंग न होने से लगा जाम (फाइल फोटो)
लखीमपुर खीरी। शहर में ऐसे कई मैरिज लॉन व मॉल संचालित किए जा रहे हैं, जिनके पास अपनी पार्किंग नहीं है। शादी ब्याह में शरीक व मॉल में खरीददारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थित बन जाती है। अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। जबकि, संकटा देवी चौराहा स्थित एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स अवैध तरीके से वाहनों से वसूली भी करता है।
सबसे ज्यादा दिक्कत शादी समारोह के दौरान होती है। रात्रि के समय मैरिज लान व उसके आसपास पड़ी खाली जगह को लोग पार्किंग मानकर वाहन खड़ा कर देते हैं। सहालग के मौसम में चौपहिया और दुपहिया वाहन चालकों द्वारा गलत तरीके से वाहन खड़े करने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो जाता है। जिससे लंबा जाम लग जाता है।
शहर की खीरी रोड, मेला मैदान रोड, देवकली रोड, बाईपास रोड, सेठघाट रोड पर चल रहे मैरिज लान के पास अपनी पार्किंग नहीं है। एकाध को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर मॉल भी बिना पार्किंग के ही चलाए जा रहे हैं। उधर, संकटा देवी चौराहा पर स्थित एक शॉपिंग मॉल में पार्किंग के लिए अवैध वसूली भी की जाती है। लेकिन, सत्ताधारी पार्टी से जुड़े होने के चलते प्रशासन भी कोई कार्रवाई करने से बचता है।
विज्ञापन
कैसे पास हो जाता है नक्शा, पूछने वाला कोई नहीं
मॉल या मैरिज लान निर्माण कार्य से पहले नक्शा पास कराने का नियम है। शहर में बड़े स्तर पर अवैध ढंग से शापिंग कॉंप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि तमाम कमियों के बाद भी आखिर नक्शा कैसे विभाग पास कर देता है।
अधिकारियों की फटकार के बाद चलता है कार्रवाई का हंटर
जब-जब कोई घटना या दुर्घटना होती है तो तमाम विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने के लिए अपना हंटर चलाने लगते हैं, जबकि कुछ ही दिनों के बाद यह कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है। कुछ महीने पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सदर एसडीएम श्रद्धा सिंह ने शापिंग मॉल और मैरिज लान स्वामियों को चेतावनी दी थी कि वह बिना पार्किंग बनाए कोई बुकिंग नहीं लेगा लेकिन यह आदेश भी कुछ दिन ही लागू हो सका।
शहर में चल रहे शॉपिंग मॉल और मैरिज लॉन स्वामियों के पास यदि पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो कार्रवाई एसडीएम स्तर से होती है। मौजूदा समय में कुछ शिकायतें मिली हैं। जल्द ही नोटिस जारी करते हुए सड़क पर किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
- संजय कुमार ईओ नगर पालिका लखीमपुर