{"_id":"670d7e07bd98bcb89b0b0444","slug":"all-four-trains-will-run-on-mailani-nanpara-railway-line-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-131198-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज से चलेंगी चारों ट्रेनेंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज से चलेंगी चारों ट्रेनेंं
विज्ञापन
मैलानी। मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलमार्ग पर मंगलवार से सभी चारों ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगीं। द्विसाप्ताहिक मैलानी-बिछिया पैसेंजर भी निर्धारित दिवसों में चलेगी।
पिछले दिनों हुई बारिश और बनबसा बांध से छोड़े गए पानी के तेज बहाव से मैलानी-नानपारा रेलमार्ग के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलपथ का मैटीरियल बह जाने से 60-70 मीटर की दूरी में रेल पटरी हवा में झूल गई थी। इस कारण आठ जुलाई से इस मार्ग पर रेलों का आवागमन ठप चल रहा था।
रेलपथ की बहाली के बाद शनिवार की देर शाम रेल संचालन के लिए फिट घोषित होने के बाद रविवार को मैलानी से नानपारा के लिए एक गाड़ी रवाना की गई। सोमवार को मैलानी से दोनों ट्रेनें नानपारा के लिए रवाना हुईं, जबकि नानपारा से एक गाड़ी मैलानी आई।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से मैलानी-नानपारा-मैलानी के बीच संचालित चारों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगीं और शनिवार, रविवार को संचालित होने वाली द्विसाप्ताहिक मैलानी-बिछिया-मैलानी पैसेंजर भी निर्धारित समय से चलेगी।