{"_id":"597b356a4f1c1b313d8b486d","slug":"all-day-long-electricity-billiards-people-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिन भर गुल रही बिजली, बिलबिलाए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दिन भर गुल रही बिजली, बिलबिलाए लोग
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बस्ती विद्युत उपकेंद्र में उपकरण खराब होने से दिक्कत
नई बस्ती विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर के आधे हिस्से में करीब छह घंटे तक लगातार बिजली गायब रहने से लोग बिलबिला उठे। शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। पूरे दिन उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गायब रहने से लोग दिन भर पसीना-पसीना होते रहे।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नई बस्ती विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग और आउटगोइंग उपकरण फुंक जाने से आधे जिले की बिजली गुल हो गई। इससे नई बस्ती, बहादुर नगर, महरारा जनगर, आफीसर्स कालोनी, कलक्ट्रेट, शाहपुरा कोठी, प्यारेपुर, नौरंगाबाद, हिदायतनगर समेत करीब एक दर्जन मोहल्लों की बिजली करीब छह घंटे तक गायब रही। करीब 4.30 खराब उपकरण किसी तरह ठीक हो पाए लेकिन जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू की गई फिर यह उपकरण फिर फुंक गए। इसके बाद छह बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई लेकिन देर रात तक बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा।
दिन में कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग पहले से परेशान थे। उस पर बिजली गायब हो जाने से लोग बिलबिला उठे। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न रहने पर परेशानहाल लोगों ने पेड़ों के नीचे अपना समय गुजारा। गढ़ी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाके के लोगों को भी बार-बार ट्रिपिंग से बिजली कटौती के चलते परेशानियां उठानी पड़ीं।