फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alert in Dudhwa after wildlife organ smugglers caught in Puranpur

Lakhimpur Kheri: पूरनपुर में वन्यजीव अंग तस्करों के पकड़े जाने के बाद दुधवा में अलर्ट, जंगल में गश्त तेज

Sun, 01 Oct 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 04:56 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में एसटीएफ की टीम ने वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ अभियान चलाकर वन्य जीवों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों के पास बाघ की हड्डियां बरामद हुई थी। तस्करों की गिरफ्तारी के बाद दुधवा में अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Alert in Dudhwa after wildlife organ smugglers caught in Puranpur
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के पूरनपुर में एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त छापेमारी के दौरान वन्यजीव अंग तस्करों के गिरफ्तार होने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एफडी ललित वर्मा ने सभी वनाधिकारियों और फील्ड कर्मियों से गश्त में तेजी लाने के साथ ही जंगल मार्ग से खासकर भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में गुजरने वाले वाहनों की रैंडम चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पूरनपुर में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी ) और एसटीएफ टीम की संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किए गए दोनों वन्यजीव तस्कर जिला खीरी के त्रिलोकपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। उनके पास बाघ की हड्डियां बरामद हुई हैं। उनके तार किसी बड़े वन्यजीव अंग तस्करों के गिरोह से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pilibhit Tiger Reserve: एसटीएफ ने दो तस्करों को पकड़ा, बाघ की हड्डी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने बताया कि पूरनपुर में दो वन्यजीव अंग तस्करों के पकड़े जाने के बाद दुधवा, किशनपुर सेंक्चुरी, बफरजोन और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार में अलर्ट जारी किया गया है। 

वनाधिकारियों और फील्ड कर्मियों को जंगल से गुजरने वाले मार्गों खासकर पलिया-गौरीफंटा, पलिया-लखीमपुर, पलिया-मैलानी, संसारपुर-खुटार हाईवे समेत अन्य रास्तों से गुजरने वाले दो पहिया, चौपहिया वाहन, ट्रक, बस, बाइक की रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील स्थलों,जंगल से सेटे गांवों में संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed