{"_id":"65c7de5811501bf00d003da4","slug":"agricultural-science-keep-solid-information-about-divine-disaster-and-crop-cycle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-114302-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान : दैवीय आपदा और फसल चक्र की रखें पुख्ता जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान : दैवीय आपदा और फसल चक्र की रखें पुख्ता जानकारी
विज्ञापन
शिक्षक गया प्रसाद-संवाद
लखीमपुर खीरी। कृषि विज्ञान विषय के विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए पिछले कुछ सालों में हुईं दैवीय आपदाओं और फसल चक्र के बारे में अच्छी तरह से पढ़कर जानकारी हासिल कर लें। परीक्षा में इन बिंदुओं पर आधारित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। सबसे ज्यादा तैयारी बहुविकल्पीय प्रश्नों की करनी चाहिए, क्योंकि इसमें उत्तर सही होने पर पूरे नंबर मिलते हैं।
युवराज दत्त इंटर कॉलेज के कृषि विज्ञान विषय के अध्यापक गया प्रसाद ने कृषि विषय चुनने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि कृषि विज्ञान बहुत अच्छा विषय है। इसमें थोड़ी मेहनत से ही अच्छे नंबर आ सकते हैं। कहा, कृषि के सभी परीक्षार्थी प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने का पूरा प्रयास करें। उत्तर न मालूम होने की दशा में, जिनके उत्तर आते हों उन प्रश्नों को पहले हल करें। कृषि बहुत ही रोचक विषय है।
परीक्षार्थी कृषि की बहुत सारी क्रियाओं से पहले से ही भली भांति परिचित होंगे। इस विषय के विभिन्न पाठ्यक्रम जैसे-मृदा विज्ञान, सिंचाई एवं जल निकास, खाद एवं उर्वरक, भू-परिष्करण, दैवीय आपदाएं सहित विभिन्न फसलों की खेती व बागवानी एवं पशुपालन आदि से पूछे गए प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर लिखें।