फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   agricultural

खाद की कालाबाजारी पर डीएम हुए सख्त, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 24 Jun 2020 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
agricultural
लखीमपुर खीरी। जनपद में खरीफ फसलों की बुआई-रोपाई चालू है, जिससे यूरिया खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग के मामले सामने आने लगे हैं। कुछ जगहों पर खाद महंगी बेचे जाने की शिकायतें मिलने पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिए हैं। साथ ही डीएम ने किसानों से कहा है कि यदि कोई दुकानदार खाद की रसीद नहीं देता है या ओवररेटिंग करता है, तो उसकी शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 05872-252715, 252879 या जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह के नंबर 8853732383 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि जनपद में यूरिया की कमी नहीं है और किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जबकि यूरिया की किल्लत के पीछे कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन को वजह माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान अप्रैल और मई में प्रमुख खाद उत्पादक इफको और कृृभकों ने आपूर्ति में कटौती कर दी। अप्रैल और मई में लक्ष्य के सापेक्ष 14 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति नहीं मिल सकी। लिहाजा काफी सहकारी समितियों पर यूरिया का टोटा पड़ गया, जिससे प्राइवेट दुकानदारों ने ओवररेटिंग शुरू कर दी है। डीएम ने यूरिया की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए एआर कोआपरेटिव, जिला गन्ना अधिकारी समेत समस्त उर्वरक निरीक्षकों को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डीएम ने अवैध भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इससे अधिक न चुकाएं मूल्य
जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि सभी कंपनियों की यूरिया का रेट 266.50 रुपये प्रति बोरी (45 किग्रा) निर्धारित है। इससे अधिक मूल्य कतई न चुकाएं। यदि इससे अधिक रेट कोई मांगता है, तो तुरंत उसके खिलाफ शिकायत करें। इफको/कृभको की डीएपी का रेट 1150 रुपये प्रति बोरी (50 किग्रा) निर्धारित है। जबकि पारादीप फर्टिलाइजर की डीएपी का रेट 1255 रुपये, नेशनल फर्टिलाइजर की डीएपी का रेट 1300 रुपये, चंबल फर्टिलाइजर की डीएपी का रेट 1250 रुपये, इंडोगल्फ फर्टिलाइजर की डीएपी 1200 रुपये प्रति बोरी मूल्य निर्धारित है। ऐसे ही पारादीप फर्टिलाइजर की एनपीके (12:32:16) 1175 रुपये, नेशनल फर्टिलाइजर की एनपीके का रेट 1275 रुपये, चंबल फर्टिलाइजर की एनपीके 1050 रुपये, इंडोगल्फ फर्टिलाइजर की एनपीके का रेट 1185 रुपये, इफको और कृभको की एनपीके का रेट 1100 रुपये प्रति बोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरिया खाद न मिलने और घूस का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
मझगईं त्रिलोकपुर के ग्रामीणों को खाद न मिलने से वह अपने खेतों में खाद नहीं डाल पा रहे हैं। दो माह से खाद पाने के लिए किसान उप खाद गोदाम त्रिलोकपुर में चक्कर लगा रहे हैं। परेशान किसानों ने कामदार पर घूस लेकर खाद का वितरण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम से जांच कराए जाने व खाद दिलाए जाने की मांग की है।

इलाके के त्रिलोकपुर के दिव्यांग किसान विजयपाल, दीना, मंगूलाल, संतराम, बाल गोविंद, रामवीर, शिवनंदन, रघुनंदन, मोहित, सुभाष, दिनेश आदि ने बताया कि खाद उप गोदाम त्रिलोकपुर के दो माह से चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन लोगों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है। गन्ने के खेतों में डालने का समय निकला जा रहा है लेकिन खाद गोदाम पर कागज व नंबर आदि न लगने की बात कहकर टरका दिया जाता है। किसानों ने खाद गोदाम पर तैनात कामदार पर आरोप लगाया है कि सौ, दो सौ रुपये की घूस लेकर किसानों को खाद दे देते हैं और जो पैसा नहीं देता है उसको टरका देते हैं। इसी को लेकर किसानों ने खाद गोदाम के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम से जांच कराने की मांग करते हुए खाद दिलाए जाने की मांग की है। उधर कामदार ने लगाए आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed