{"_id":"616093418ebc3e05cd4e8291","slug":"agrasen-s-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-in-the-city-lakhimpur-news-bly462190322","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में धूमधाम से मनाया अग्रसेन का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में धूमधाम से मनाया अग्रसेन का जन्मोत्सव
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में शोभायात्रा निकाल कर महाराजाअग्रसेन का जन्मोत्सव समारोह सरस्वती लॉन में मनाया गया। इस दौरान झांकियां भी निकाली गईं। मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष निरंजनलाल अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
श्री अग्रवाल सभा के महिला मंडल ने नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल एवं संरक्षक कृष्णा अग्रवाल, अलका गर्ग के संयोजन में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रंगोली, दीपावली कार्ड, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं कराईं। जिसमें 111 बच्चों ने भाग लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। अग्रसेन जन्मोत्सव पर गो सेवा के लिए सत्य प्रकाश अग्रवाल, जनसेवा के लिए मीनाक्षी अग्रवाल, कल्याण संस्था द्वारा रक्तदान के लिए केशव अग्रवाल को सम्मानित किया गया। संचालन प्रबंधक अतुल अग्रवाल, मंत्री ज्योति अग्रवाल ने किया। संवाद