{"_id":"638a3ab192ca6e14aa2a011b","slug":"after-waiting-for-five-hours-the-district-agriculture-officer-returned-after-pasting-the-notice-lakhimpur-news-bly505659867","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच घंटे इंतजार के बाद नोटिस चस्पा कर लौटे जिला कृषि अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच घंटे इंतजार के बाद नोटिस चस्पा कर लौटे जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
सील गोदाम की चाबी लेकर नहीं आया व्यापारी
मैगलगंज। नकली खाद बनाकर बेचने के मामले में जिला कृषि अधिकारी और तहसीलदार मितौली की टीम शुक्रवार को मैगलगंज में सील की गई तीसरी गोदाम को खुलवाकर जांच करने पहुंची, लेकिन खाद व्यापारी मौके पर चाबी लेकर नहीं आया। इससे अधिकारियों ने कई घंटे इंतजार करने के बाद गोदाम के गेट पर नोटिस चस्पा कर पांच दिसंबर को खाद व्यापारी और गोदाम मालिक को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार दोपहर जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी, तहसीलदार मितौली अमिता यादव व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार की टीम मैगलगंज चौराहा स्थित सील की गई तीसरी गोदाम को खुलवाकर जांच करने के लिए पहुंची। अधिकारियों ने रजनीश गुप्ता को बुलवाने के लिए प्रयास किए, लेकिन वह मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। गोदाम स्वामी शमशेर अली मौके पर पहुंचा, लेकिन टीम ने रजनीश की उपस्थिति के बिना गोदाम खोलने से मना कर दिया। लगभग तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं आया तो अधिकारियों ने पांच दिसंबर की डेट निर्धारित करते हुए गोदाम के मेन गेट पर नोटिस चस्पा करते हुए खाद व्यापारी रजनीश गुप्ता व गोदाम मालिक शमशेर अली को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार अमिता यादव ने बताया कि यदि अगली तारीख पर भी रजनीश गुप्ता उपस्थित नहीं हुआ तो उसके विरुद्ध अतिरिक्त विधिक कार्रवाई करते हुए वीडियोग्राफी कराकर सील गोदामों को खोलकर जांच की जाएगी।
यहां बता दें कि 12 नवंबर 2022 को मुख्य आरोपी मनीष गुप्ता के भाई रजनीश उर्फ नरेंद्र गुप्ता निवासी मैगलगंज के गोदामों को सील कर दिया गया था। 29 नवंबर को सील गोदाम के मुख्य गेट का ताला तोड़कर जांच में भारी मात्रा में खाद व कीटनाशक की पैक बोरियां व कई कंपनियों की खाली बोरियों समेत कीटनाशक की खाली बाल्टियों सहित मौरंग, गेरू व सफेद पाउडर की बरामदगी हुई थी। टीम ने नमूने भरकर गोदामों को सील कर दिया था।