{"_id":"6afde18f7394a7d75109a3ce","slug":"after-months-of-trouble-drainage-started-in-naugawan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-190095-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महीनों की परेशानी के बाद नौगवां में शुरू हुई जल निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महीनों की परेशानी के बाद नौगवां में शुरू हुई जल निकासी
Wed, 18 Nov 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
नौगवां में सफाई करते मजदूर । स्रोत: ग्रामीण
मझगईं। नौगवां-बम्हनपुर मुख्य मार्ग पर महीनों से जमा गंदे पानी की समस्या दूर करने के लिए आखिरकार काम शुरू हो गया है। अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने जेसीबी मशीन और सफाई कर्मियों को लगाकर जल निकासी शुरू करा दी है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत दौलतापुर के मजरा नौगवां में मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को होती थी। गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई थी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रशासक से लेकर अधिकारियों तक से शिकायतें की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों की इस समस्या से जुड़ी खबर अमर उजाला के 17 नवंबर के अंक में पृष्ठ संख्या चार पर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों ने जल निकासी और सफाई का काम शुरू कराया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।