{"_id":"689b7a43f176f8788407deea","slug":"after-killing-the-youth-his-body-was-thrown-in-the-drain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-153068-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हत्या करने के बाद नाले में फेंका था युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हत्या करने के बाद नाले में फेंका था युवक का शव
Tue, 12 Aug 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी अनूप की डूबने से मौत नहीं हुई थी, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ है। घटना को हादसे का रूप देने के लिए हत्यारे उसे जुनई नाले में फेंककर भाग गए थे।
हत्या में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी अनूप कुमार (22) पुत्र देवी दयाल बीते शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भज्जापुरवा गांव स्थित अपनी मौसी के घर गए थे, जहां राखी बंधवाने के बाद खाना खाया और रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे।
परिजनों ने जब उनकी तलाश की तो दूसरे दिन यानी रविवार की सुबह उसका शव जुनई नाले में मिला था, जबकि मृतक की बाइक क्षतिग्रस्त थी। एक चप्पल बाइक पर मिली, जबकि दूसरी चप्पल चार फुट दूर पड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी हादसा मानकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया। इधर, जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या गला दबाकर होने की बात पता चली तो पुलिस सन्न रह गई।
अनूप के सिर पर एक चोट का निशान भी मिला है। मामले में परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया और न ही कोई तहरीर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।