फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After Holi, Nighasan will be under the watch of the 'third eye'

Lakhimpur Kheri News: होली के बाद ‘तीसरी आंख’ के पहरे में रहेगा निघासन

Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
After Holi, Nighasan will be under the watch of the 'third eye'
निघासन। नगर पंचायत क्षेत्र अब होली के बाद हाईटेक निगरानी तंत्र से लैस होने जा रहा है। 30 लाख रुपये की लागत से पूरे कस्बे में सैकड़ों सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की हर गतिविधि ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में रहेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दिनेश शुक्ला ने बताया कि कैमरों की स्थापना का कार्य होली के बाद शुरू कराया जाएगा। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सके। कैमरों का नेटवर्क मुख्य मार्गों से लेकर बाजार क्षेत्र तक फैलेगा और कई स्थानों पर आधा किलोमीटर तक का दायरा कवर करेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि सीसी कैमरे नेटवर्क से न केवल अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और विवाद की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी। फुटेज की निगरानी के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को तत्काल जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि कैमरे लगने से असामाजिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा। त्योहारों और विशेष अवसरों पर भीड़ के दौरान यह व्यवस्था खास तौर पर कारगर साबित हो सकती है।
प्रशासन का दावा है कि योजना पूरी होने के बाद निघासन में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नगर आधुनिक निगरानी प्रणाली से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed