फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After an argument between the couple, the wife consumed poisonous medicine and died

Lakhimpur Kheri News: दंपती में कहासुनी के बाद पत्नी ने जहरीली दवा पी, जान गई

Fri, 11 Sep 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
After an argument between the couple, the wife consumed poisonous medicine and died
धौरहरा। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के खेसवाही गांव में बृहस्पतिवार देर रात चाय बनाने को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी उमादेवी (28) ने घर में रखी केले में डालने वाली जहरीली दवा पी ली।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर पति लवकुश मौर्य उसे सीएचसी रमियाबेहड़ ले गया। चिकित्सक डॉ. संतोष वर्मा ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल मोतीपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कहासुनी से नाराज होकर उमादेवी ने दवा पी थी। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
खेसवाही निवासी लवकुश मौर्य और उमादेवी की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं थी। मृतका का मायका भी पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में है। पिता रामकुमार मौर्य ने बताया कि बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत से पति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed