{"_id":"66fafb76031a8ee80005ccc6","slug":"advocates-will-now-go-to-lucknow-if-action-is-not-taken-against-sdm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-130171-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अब लखनऊ जाएंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अब लखनऊ जाएंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
एसडीएम के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर एसडीएम अश्वनी सिंह व पेशकार दीपक रस्तोगी के खिलाफ लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना जारी है। तहसील परिसर में बैठे अधिवक्ताओं का कहना है कि अब वे लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सदर एसडीएम अश्वनी सिंह का व्यवहार और आचरण अधिवक्ताओं के प्रति निंदनीय हैं। उनके पेशकार दीपक रस्तोगी का भी यही हाल है। वाद पत्रावलियों में बहस हो जाने के बाद भी लंबे समय तक आदेश पारित नहीं किए जाते हैं। पीठासीन अधिकारी से शिकायत करने पर वह पेशकार से बात करने की सलाह देते हैं।
ऐसे में अधिवक्ताओं की मांग है कि एसडीएम व पेशकार को यहां से हटाया जाएगा। मंत्री यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि जब तक एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है और उनको हटाया नहीं जाता है, तब तक वह लोग डटे रहेंगे।