फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Adulteration reaching your plate, 41 samples failed the test

Lakhimpur Kheri News: आपकी थाली तक पहुंच रही मिलावट, जांच में फेल हुए 41 नमूने

Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Adulteration reaching your plate, 41 samples failed the test
लखीमपुर खीरी। जिले में लोगों की थाली तक पहुंच रहे दूध, पनीर, मावा, मिठाई समेत कई खाद्य पदार्थ जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में जांचे गए 101 खाद्य पदार्थों के नमूनों में 41 नमूने फेल पाए गए हैं। फेल नमूनों के कारोबारियों के खिलाफ वाद दायर कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

प्रयोगशाला रिपोर्ट के अनुसार, दूध के 13 में सात, मावा के 11 में पांच, पनीर के 12 में 10, दूध की मिठाई के पांच में दो, बिना दूध की मिठाई के 10 में चार और नमक के चार में एक नमूना फेल पाया गया। अन्य खाद्य पदार्थों के 26 में 10 नमूने फेल मिले, जिनमें दो नमूने असुरक्षित श्रेणी के हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि मई में 303 दुकानों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान विभिन्न प्रकार के 34 नमूने जांच के लिए भरे गए थे।
------------
कचरी और बेसन असुरक्षित पाए गए
सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि कचरी और बेसन में खाद्य रंग निर्धारित मानक से अधिक पाया गया है। मानक से अधिक खाद्य रंग का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। इसी वजह से दोनों नमूनों को असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed