{"_id":"6b0483d856fe33424709ce3c","slug":"accused-acquitted-in-17-year-old-kidnapping-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-190511-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 17 साल पुराने अपहरण के मामले में आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 17 साल पुराने अपहरण के मामले में आरोपी दोषमुक्त
Mon, 23 Nov 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करीब 17 साल पुराने अपहरण के मुकदमे में अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी (न्यू) भूलेराम ने आरोपी धर्मेंद्र को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने मुकदमे के वादी के खिलाफ मिथ्या साक्ष्य देने अथवा गढ़ने के संबंध में अलग से कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।
मामला मितौली थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, तीन अप्रैल 2009 को वादी अपने माता-पिता के साथ गेहूं की कटाई करने खेत गया था। घर पर उसकी बहन अकेली थी। आरोप था कि रिश्तेदार धर्मेंद्र उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इस मामले में आठ अप्रैल 2009 को धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
सुनवाई के दौरान वादी ने अदालत में अभियोजन के आरोपों का समर्थन नहीं किया। उसने बताया कि उसकी बहन अपनी बुआ के घर चली गई थी और धर्मेंद्र उसे नहीं ले गया था। पीड़िता ने भी बयान दिया कि वर्ष 2009 में करीब 22 वर्ष की उम्र में उसने अपनी मर्जी से धर्मेंद्र से शादी की थी। वह उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही है और उनके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर माना कि अभियोजन अपहरण का आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। इस आधार पर धर्मेंद्र को दोषमुक्त कर दिया गया। साथ ही वादी के खिलाफ मिथ्या साक्ष्य के संबंध में अलग से कार्रवाई के निर्देश दिए।