{"_id":"62e58e90232aff14337ff8d7","slug":"accident-lakhimpur-news-bly493028129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में नाबालिग कांवड़िये की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में नाबालिग कांवड़िये की हुई मौत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित वीरबाबा हनुमान मंदिर के पास शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर से कुचलकर 13 वर्षीय कांवड़िये की मौत हो गई। जो उसी ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिरा था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सलेमपुर कोन गांव निवासी भारत का 13 वर्षीय पुत्र संजय कुमार गांव से गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल हुआ था। बताते हैं कि सरयू नदी से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। संजय कुमार ट्रैक्टर पर बैठा था। रास्ते में वीरबाबा हनुमान मंदिर के पास संजय अचानक ट्रैक्टर से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इससे ट्रैक्टर के पहिए उसके ऊपर से निकल गए। इससे किशोर की मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। बेटे की दर्दनाक मौत होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।