{"_id":"5f19bdeb8ebc3e63954b4170","slug":"accident-lakhimpur-news-bly41376886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। बुधवार शाम को नेशनल हाईवे पर दो हादसे हुए। एक हादसे में सड़क पार कर रहे 14 वर्षीय किशोर की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उधर सड़क पर पड़े मृत गाय के शव से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
गांव मोहनपुर बंगाली कॉलोनी तीन निवासी सुरजीत बहादुर का पुत्र प्रसोनजीत (14) बुधवार दोपहर साइकिल से दोस्त के साथ मोबाइल सही कराने उचौलिया गया था। वापस आते समय दोस्त नहर की पटरी से गांव चला आया, जबकि प्रसोनजीत हाईवे पर होकर जा रहा था। डुडौलिया मोड़ के पास हाईवे पार करते समय सीतापुर की ओर से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। उधर पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव अजबापुर निवासी अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव बुधवार देर शाम चचेरे भाई राजेश श्रीवास्तव के साथ शाहजहांपुर अपने घर जा रहे थे। उचौलिया पुलिस चौकी से कुछ दूर हाईवे पर पड़े गाय के शव से टकराकर प्रदीप की बाइक गिर गई, जिससे दोनों लोग घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है।