{"_id":"5df8cd1a8ebc3e87cd19393b","slug":"accident-lakhimpur-news-bly38837058","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। बस की साइड लगने से अनियंत्रित हुई एक कार गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में ब्लॉक ईसानगर के ग्राम पंचायत अधिकारी और कार चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा मंगलवार सुबह लखीमपुर शारदानगर मार्ग स्थित बेलखुर्द गांव के पास हुआ।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ब्लॉक ईसानगर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील मौर्या अपने साथी निरंकार मौर्या के साथ मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे ईसानगर से लखीमपुर जा रहे थे। शारदानगर के बेलखुर्द क्रेशर के निकट लखीमपुर से शारदा नगर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस ने कार को साइड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर गन्ना लदे ट्रक में जा भिड़ी। वही बस भी सड़क के नीचे उतर गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे निरंकार मौर्या और अगली सीट पर बैठे ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील मौर्या बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर डायल 112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है।