{"_id":"64f37f61e5d9af299103d4d4","slug":"accident-due-to-broken-wire-villagers-surrounded-the-power-house-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4976-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टूटे तार से हादसा, ग्रामीणों ने घेरा पावरहाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टूटे तार से हादसा, ग्रामीणों ने घेरा पावरहाउस
विज्ञापन
एलटी लाइन का टूटा तार
ओयल। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र के तहत शुक्रवार शाम करीब तीन बजे हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। बताते हैं कि इस दौरान भैंस को बचाने के लिए दौड़ा एक युवक भी करंट की चपेट में आ गया। हालांकि अन्य ग्रामीणों उसे बचाने में कामयाब रहे।
गांव पिपरीकलां के मजरा खालेपुरवा निवासी कमलेश शुक्रवार को भैंस चरा रहा था। बताया कि लोगों की मदद से 62,000 रुपये की भैंस जीविकोपार्जन के लिए खरीदी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन का तार टूटने से उसकी भैंस की मौत हो गई। अफसरों ने फोन तक नहीं उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना उपकेंद्र पर दी गई, लेकिन लाइन बंद नहीं की गई। बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने प्रधान राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर है, जिसे बांध कर काम चलाया जा रहा है। आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। लाइन सही करने के बदले खर्चा मांगते हैं। मामले की जानकारी पर उपकेंद्र पहुंचे जेई सतेंद्र कुमार ने लाइन सही कराने और भैंस का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही लाइन कटवा दी गई थी, ग्रामीणों की नाराजगी के कारण कर्मचारी मौके पर नहीं गए। लाइन सही कराकर सप्लाई शुरू कराई जा रही है। जल्द ही जर्जर हो चुकी लाइन बदलवाने का कार्य पूरा कराया जाएगा।
- सतेंद्र कुमार जेई उपकेंद्र ओयल