{"_id":"5979f2dc4f1c1bdb558b4a14","slug":"academics-strike-studies-in-rural-areas-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई ठप
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
तालाबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन के लालापुर में शिक्षामित्रों ने बंद कराया स्कूल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जिले के 3534 शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हुआ है, जिनमें एक हजार से अधिक बतौर इंचार्ज प्रधानाध्यापक कार्यरत थे। शिक्षामित्रों के हड़ताल पर चले जाने से एक हजार से अधिक स्कूलों में तालाबंदी हो गई है। वहीं वृहस्पतिवार को गुस्साए शिक्षामित्रों ने शिक्षकों द्वारा खोले गए स्कूलों को बंद कराया है।
बेलरायां। निघासन की न्याय पंचायत गुलरिया पत्थरशाह के ग्राम लालापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पहुंचकर शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य बंद करा दिया। शिक्षामित्रों का गुस्सा देखकर बच्चे भी डर गए। शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों की छुट्टी कर दी। कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए न्याय पंचायत गुलरिया पत्थरशाह के सभी परिषदीय स्कूलों को एहतियातन बंद करा दिया गया। बीईओ दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बंद कराए गए हैं। स्कूल कब खुलेंगे, इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के करीब 100 प्राथमिक स्कूलों में पूरी तरह तालाबंदी रही। पूर्णकालिक शिक्षक और बच्चे वृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचे, तो वहां ताला बंद मिला। यह देखकर बच्चे वापस घर चले गए, जबकि शिक्षिकाओं ने स्कूल परिसर के बरामदे में बैठकर समय व्यतीय किया। ब्लॉक क्षेत्र में 163 प्राथमिक स्कूल हैं, जिनमें करीब 115 स्कूल समायोजित शिक्षकों के सहारे चल रहे थे।
विज्ञापन
मैलानी। बांकेगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सलावतनगर में बुधवार से मिड डे मील बनना बंद है। सहायक अध्यापक सुनीता गंगवार ने बताया कि समायोजित शिक्षामित्र मंजू लता पांडे इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं, जो बुधवार से विद्यालय नहीं आई हैं। रसोई की चाबी उन्हीं केे पास है।
ममरी। ब्लॉक कुंभी (गोला) के ज्यादातर प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। स्कूलों में ताले पड़े देखकर बच्चों भी बैरंग हो गए। शिक्षामित्रों ने कंजा बीआरसी भवन पर एकत्र होकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
मोहम्मदी। ब्लॉक क्षेत्र में 193 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 25 विद्यालय समायोजित शिक्षामित्र के सहारे चल रहे थे। जिनमें वृहस्पतिवार को भी पूर्णतया तालाबंदी रही।
जंगबहादुरगंज। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के 150 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य दूसरे दिन भी ठप रहा। कुल 234 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें 139 विद्यालयों में समायोजित शिक्षामित्र ही इंचार्ज प्रधानाध्याक थे। बीईओ सुरेश पाल ने बताया कि 50 विद्यालयों में शिक्षण कार्य ठप है।