फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was shot at over a dispute but he narrowly escaped

Lakhimpur Kheri News: कहासुनी पर युवक पर गोली चलाई, बाल-बाल बचा

Thu, 08 May 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot at over a dispute but he narrowly escaped
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिवकाॅलोनी निवासी एक युवक पर आरोपियों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि घटना के दौरान युवक बच गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी समीर खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बुधवार की शाम घर के पीछे खाली पड़े मैदान में टहलने चला गया। इसी दौरान रात करीब 9:40 बजे मोहल्ले के ही मोईन खां, रोहित वर्मा और आयुष अपनी बाइक से आ गए। आरोप है कि उक्त लोग बाइक की हेड लाइट बार-बार आंखों पर लगाने लगे। मना करने पर तीनों भड़क गए और गाली गलौज करते हुए गोली मार देने की धमकी देने लगे। इसी बीच आयुष तमंचा लेकर आया और उसने मोईन को दे दिया।
विज्ञापन

मोईन ने जान से मारने के इरादे पर उस पर गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले के लोग एकत्र होने लगे। इस पर आरोपी तमंचा लहराते और मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, वहीं अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed