फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man died after being electrocuted, and four members of a family were injured

Lakhimpur Kheri News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, एक ही परिवार के चार झुलसे

Thu, 02 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted, and four members of a family were injured
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़-संवाद
निघासन/सिंगाही (खीरी)। सिंगाही कस्बे के मोहल्ला बाढ़ियन टोला, वार्ड नंबर नौ में बृहस्पतिवार तड़के बारिश के दौरान करंट लगने से 20 वर्षीय अल्ताफ हुसैन की मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चुन्ना, उनकी पत्नी नसरीन बानो तथा दोनों बेटे शीबू और शराफत गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज बारिश शुरू होने पर चुन्ना आंगन में सूख रहे कपड़े उतारने पहुंचे। आरोप है कि टिन में उतरे करंट के कारण कपड़े फैलाने वाले लोहे के तार में भी करंट दौड़ रहा था। तार के संपर्क में आते ही चुन्ना उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

उनकी चीख सुनकर पत्नी नसरीन बानो तथा दोनों बेटे शीबू और शराफत उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसी बीच चुन्ना के छोटे भाई हकीमुद्दीन का 20 वर्षीय बेटा अल्ताफ हुसैन डंडा लेकर मौके पर पहुंचा। उसने करंट प्रवाहित हो रहे लोहे के तार को हटाने का प्रयास किया। डंडा लगते ही तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी निघासन पहुंचाया। अस्पताल में चुन्ना, नसरीन बानो, शीबू और शराफत का उपचार चल रहा है। संवाद
--------
नोएडा में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
मैगलगंज। ग्राम कुंवरपुर निवासी राजकुमार कुशवाहा (36) पुत्र मंशाराम की नोएडा में करंट लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, राजकुमार परिवार के भरण-पोषण के लिए नोएडा में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। एक जुलाई की सुबह काम के दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण करंट लगना बताया गया है।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा राजकुमार ही थे। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। संवाद

---------
टेबल फैन में उतरे करंट से युवक की जान गई
मैगलगंज। कस्बा औरंगाबाद निवासी कदीर खां (34) पुत्र मुस्तफा की बृहस्पतिवार सुबह घर में रखे टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, कदीर खां सुबह घर में रखे टेबल फैन को चलाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह ठेली चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा कदीर खां ही थे। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। संवाद

मृतक के घर के बाहर लगी भीड़-संवाद

मृतक के घर के बाहर लगी भीड़-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed