फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth Nighasan won the title in the women's category final

Lakhimpur Kheri News: महिला वर्ग के फाइनल में यूथ निघासन ने जीता खिताब

Tue, 22 Sep 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth Nighasan won the title in the women's category final
मैदान में जोर आजमाइश करती महिला खिलाड़ी।संवाद
निघासन। सिंगाही कस्बे के गुड़मंडी मैदान में बावन द्वादशी के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के चौथे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में तीन मुकाबले खेले गए, जबकि महिला वर्ग के फाइनल में यूथ निघासन की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में तंबौर ने मटहिया को 17-10 से हराकर सात अंकों से जीत दर्ज की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में संदीप मोबाइल क्लब उत्तराखंड ने बालाजी निघासन को 30-12 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद तंबौर और खैरीगढ़-ए के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। अंतिम समय में तंबौर ने चार अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शशांक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद लोधी, चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार और पूर्व सभासद राहुल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed