{"_id":"6ab2bec5e51cd8d4800753c9","slug":"nanpara-singahi-sumer-nagar-and-gola-won-the-quarter-finals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185759-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नानपारा, सिंगाही, सुमेर नगर और गोला ने जीता क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नानपारा, सिंगाही, सुमेर नगर और गोला ने जीता क्वार्टर फाइनल
Tue, 22 Sep 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोला के स्टेडियम पर गोल करने की जद्दोजहद में बिसवां और सुमेर नगर के खिलाड़ी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय गोला चैंपियन क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को चार क्वार्टर फाइनल खेले गए। इनमें नानपारा, सिंगाही, सुमेर नगर और गोला की टीम विजयी रही।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और पूर्व सभासद पंकज गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई।
पहले क्वार्टर फाइनल में नानपारा ने आरएफसी गोला को 1-0 से हराया। दूसरे में सिंगाही ने सीतापुर को ट्राई ब्रेकर में 5-4 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सुमेर नगर ने बिसवां को 3-1 से हराया। चौथे में गोला ने घोसियाना गोला को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
आयोजक शालू ने बताया कि चारों विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल बुधवार सुबह 11 बजे स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मौके पर मयंक दीक्षित, महेंद्र वर्मा, रामकृष्ण गुप्ता, जैनुद्दीन, विवेक दीक्षित, संजीव गुप्ता, अन्नू दीक्षित आदि मौजूद रहे।