{"_id":"5f0df7b18ebc3e63d3525ab8","slug":"a-woman-hangs-her-neck-in-a-domestic-quarrel-lakhimpur-news-bly412747975","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में महिला ने गले में फंदा डालकर देदी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में महिला ने गले में फंदा डालकर देदी जान
विज्ञापन
मझगईं में महिला की मौत के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। चौकी क्षेत्र के बेला कलां गांव में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि आएदिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था जिससे महिला परेशान थी। उधर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। फिलहाल मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम केलिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
इलाके के बेला कलां निवासी रामगोपाल उर्फ रामगुलाम की 24 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी ने सोमवार रात एक बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक रामगोपाल नशा करता था जिसपर उसकी पत्नी मना करती थी। इसी को लेकर आए दिन दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। लक्ष्मी की शादी पांच वर्ष पूर्व रामगोपाल से हुई थी। उधर मृतका के मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी को मारकर लटकाने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर भी दी गई है। जिसमें पति समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। सूचना पर मझगईं चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।