फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A tractor-trolley full of devotees overturned in a ditch

Lakhimpur Kheri News: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में पलटी

Tue, 15 Jul 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley full of devotees overturned in a ditch
पलिया सीएचसी में देर रात कांवड़ियों का इलाज के दौरान मौजूद डॉक्टर व अन्य। संवाद
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर सोमवार देर रात गोला गोकर्णनाथ से आ रही कावंड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली सवार छह लोगों को चोटें आईं हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को सभी को उपचार के बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

ब्राहिमपुरी गांव से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का एक जत्था गोला गोकर्णनाथ गया था। जहां से सोमवार देर रात सभी जल चढ़ाकर लौट रहे थे, तभी संपूर्णानगर मार्ग पर अचानक से ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें इब्राहिमपुरी गांव निवासी मनबोध कुमार (25) पुत्र कैलाश, आनंद कुमार (17) पुत्र रामभरोसे, शुभम (30) पुत्र विक्रम, ज्योति (30) पत्नी सरवन, गीतांजलि (17) पुत्री मोहन व मंजू (21) पुत्री रामा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को एंबुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। मंगलवार को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद रात में काफी भीड़भाड़ संपूर्णानगर मार्ग पर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed