फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   road like Hazratganj was to be built but not even passable at present in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: हजरतगंज जैसी सड़क बनानी थी... फिलहाल चलने लायक भी नहीं, 50 लाख रुपये खर्च, फिर भी ये हाल

Sat, 04 May 2024 11:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2024 11:33 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में संकटा देवी मार्ग को हजरतगंज जैसा बनाने का जिम्मा नगर पालिका ने उठाया था। अब तक 50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन न सड़क बनी और न डिवाइडर। स्थिति यह है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
road like Hazratganj was to be built but not even passable at present in lakhimpur kheri
क्षतिग्रस्त संकटादेवी मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में संकटा देवी मार्ग अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया। लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर सड़क बनाने की पहल शुरू करते हुए 50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कई महीने बीत जाने के बाद भी न सड़क बनी और न ही डिवाइडर का निर्माण पूरा हुआ। कई अतिक्रमणकारियों के कोर्ट में जाने से नगर पालिका के जिम्मेदार भी शांत बैठे हैं।

विज्ञापन


जनवरी 2024 में संकटा देवी मार्ग को हजरतगंज जैसा बनाने का जिम्मा नगर पालिका ने उठाया था। करीब 55 लाख रुपये की लागत से पहले चरण में बिजली के खंभों को सड़क किनारे शिफ्ट करना और नाला निर्माण कराया जाना था। जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पहले चरण का काम पूरा नहीं हुआ है। कुछ व्यापारियों की वजह से यह कार्य अधूरा पड़ा है। 

विज्ञापन

खोदाई से सड़क हुई जर्जर 
सूत्र बताते हैं कि व्यापारियों और नगर पालिका के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद डिवाइडर के कार्य पर रोक लगा दी गई। अभी हाल यह है कि खोदी गई सड़क इतनी जर्जर है कि गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं। वाहन भी पलट जाते हैं। कुछ माह पहले डिवाइडर के निर्माण का काम शुरू हुआ तो व्यापारियों ने हंगामा कर शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि सड़क के बीच करीब एक से डेढ़ फुट मोटा डिवाइडर बनने से जाम की समस्या बढ़ जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारियों के आक्रोश के बाद काम बंद करवा दिया था। अभी डिवाइडर को लेकर मामला असमंजस में है। चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते निर्णय नहीं लिया जा सका है। चुनाव के बाद ही कार्य दोबारा शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed