{"_id":"69cffc62ef02ce635c0267ca","slug":"a-musical-gathering-was-organised-on-the-stage-of-chaitra-fair-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171967-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चैती मेले के मंच पर सजी सुरों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चैती मेले के मंच पर सजी सुरों की महफिल
Fri, 03 Apr 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोला में चैती मेला मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करता कलाकार। स्रोत आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर आयोजित संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता देर रात तक मंत्रमुग्ध रहे।
बृहस्पतिवार शाम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्र और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनुज खरे ने किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को सुरमय बना दिया। कलाकारों ने सावन के झूलों ने मुझको बुलाया, तुमसे मिलकर ना जाने क्यों, पर्दा है पर्दा, दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रोता झूम उठे। कलाकार संजना ने रात बाकी बात बाकी और निधि ने मेरे नसीब में तू है कि नहीं तथा जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं गाकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने राजेश दीक्षित और उनकी टीम को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान दिनेश मिश्र, अधिवक्ता सतेंद्र सिंह, वारिस सिद्दीकी, श्री प्रकाश सिंह, रत्ना अवस्थी, डॉ. योगेश कनौजिया, संजय अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और श्रोता मौजूद रहे। संवाद