{"_id":"6a7376aeec4be9b7c4022a85","slug":"a-massive-crocodile-was-spotted-on-the-kachnara-road-in-the-bhira-forest-range-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181713-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भीरा वन रेंज के कचनारा मार्ग पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भीरा वन रेंज के कचनारा मार्ग पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ
Wed, 05 Aug 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर टहलता मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
बिजुआ। बुधवार दोपहर भीरा वन रेंज के ग्राम पंचायत मंझोरा के मजरा कचनारा में एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पिछले कई दिनों से यह मगरमच्छ कचनारा और दौलतापुर के बीच तालाबों, नदी किनारों और आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मगरमच्छ ने अब तक कई कुत्तों और बेसहारा पशुओं का शिकार किया है। रफीक अहमद के कई कुत्ते भी इसका शिकार बन चुके हैं। ग्रामीण भयभीत हैं, इससे बच्चे और पशुपालक तालाबों तथा सुनसान रास्तों पर जाने से बच रहे हैं।
भीरा रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।