Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A leopard suddenly appeared in a sugarcane field, workers fled

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में अचानक सामने आया तेंदुआ, मजदूर भागे

Wed, 18 Nov 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A leopard suddenly appeared in a sugarcane field, workers fled
खेत में बने हाथियों के पगचिह्न। संवाद
तिकुनिया। बेलराया-तिकुनिया मार्ग पर जिओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर गन्ने के खेत में तेंदुआ निकलने से दहशत फैल गई। खेत में गन्ना छील रहे अभिषेक समेत छह मजदूरों के पास से अचानक तेंदुआ गुजरा तो वे काम छोड़कर हाईवे की ओर भागे। मजदूरों को भागते देख राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे छह मजदूर एक किसान के खेत में गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ उनके पास से निकल गया। मजदूर उसे बाघ समझकर घबरा गए। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर स्टाफ भेजकर स्थिति दिखवाई जा रही है।
विज्ञापन

--------
तीन दिन बाद फिर महेशपुर पहुंचे नेपाली हाथी

ममरी। मोहम्मदी वन रेंज की आंवला बीट और भुइयां देवी जंगल में तीन दिन बिताने के बाद नेपाली हाथियों का झुंड मंगलवार रात फिर महेशपुर के जंगल में पहुंच गया। हाथियों की लगातार आवाजाही से आसपास के गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। झुंड अब तक दो दर्जन से अधिक गांवों में गन्ने और धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर निर्भय प्रताप शाही और फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव के मुताबिक, हाथियों का दल एक सप्ताह से सहजनियां, देवीपुर, महेशपुर, भुइयां देवी और आंवला बीट के जंगलों में घूम रहा है। मंगलवार रात आंवला जंगल से लौटकर झुंड महेशपुर पहुंचा। अनुमान है कि बुधवार रात हाथी देवीपुर के जंगल से होते हुए बृहस्पतिवार रात तक सहजनियां जंगल के रास्ते मैलानी रेंज के जंगल में चले जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि हाथियों का झुंड बीते बृहस्पतिवार रात मोहम्मदी रेंज के जंगल में आया था। इसके बाद से वह लगातार जंगल बदल रहा है और आसपास के गांवों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed