फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A car parked in front of the park suddenly caught fire

Lakhimpur Kheri News: पार्क के सामने खड़ी कार में अचानक आग लगी

Tue, 05 Nov 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
A car parked in front of the park suddenly caught fire
जली स्कार्पियो कार-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। शहर में एक पार्क के किनारे खड़ी स्कॉर्पियो कार रविवार रात अचानक जलने लगी। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक टीम दमकल लेकर मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह जलकर चुकी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला राजगढ़ निवासी संदीप गुप्ता पुत्र स्व. नंदलाल गुप्ता जिला बलरामपुर के एआरटीओ ऑफिस में क्लर्क हैं। उनकी स्कॉर्पियो कार मोहल्ले में ही घर से कुछ दूरी पर पं. संकटा प्रसाद बाजपेई पार्क की बाउंड्रीवॉल के किनारे खड़ी थी। रविवार देर रात कार अचानक जलने लगी। आसपास के लोगों ने जब कार को जलते देखा तो संदीप के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझा दी। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed