फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A cage was installed in Farsahiya village to catch the tiger

Lakhimpur Kheri News: बाघ पकड़ने के लिए फरसहिया गांव में लगाया गया पिंजड़ा

Sun, 09 Mar 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A cage was installed in Farsahiya village to catch the tiger
पलिया के फरसहिया गांव में पिंजड़ा लगाती वन विभाग की टीम। स्त्रोत वन विभाग
पलियाकलां। पिछले कई दिनों से बाघ बसंतापुर, फुलवरिया समेत फरसहिया के आस-पास देखा जा रहा था और कई मवेशियों का उसने शिकार भी किया था। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। इस बीच वन विभाग की तरफ से फरसहिया गांव में पिंजड़ा लगाते हुए बाघ को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरसहिया गांव के आसपास कई गांवों में बाघ की चहलकदमी हो रही थी। इसके बाद पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज अपनी वन विभाग टीम के साथ फरसहिया पहुंचे और बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से बाघ की आमद से ग्रामीण परेशान हैं और अपने घरों में शाम होते ही दुबक जाते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में कई बार ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकायतीपत्र भी दिया है। फुलवरिया के अलावा बसंतापुर कलां में बाघ द्वारा हमला करने के बाद से फरसहिया गांव के ग्रामीणों में भी दहशत फैली हुई है। इस बारे में रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और गांव में पिंजड़ा लगाकर बाघ को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed