{"_id":"121-99987","slug":"Lakhimpur-99987-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में नाव पलटी, एक की डूब कर मौत, तीन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में नाव पलटी, एक की डूब कर मौत, तीन लापता
Lakhimpur
Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास शारदा नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट जाने से एक व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। गोताखोर लापता लोगों की तलाश में लगाए गए हैं।
निघासन थाना क्षेत्र के पतिया गांव निवासी बाबूराम, जान मोहम्मद व साबिरा, मोतीपुरवा निवासी उमाशंकर, संजय, शिवचरन, और सूरज अपने-अपने गांव से शारदा नदी पार कर रामनगर में गन्ने के खेतों से खरपतवार काटने गए थे। वापसी में नदी पार करते समय उनकी नाव नदी में पलट गई। इससे बाबू राम (45) की डूब कर मौत हो गई। बाबूराम का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि संजय (40), शिवचरन(42) व उमाशंकर(32) अब तक लापता है। उनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।
नाव में सवार सूरज, जानमोहम्मद और साबिरा को किसी तरह बचा लिया गया है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है।