फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पूर्व प्रधान का शव पहुंचा गांव में शोक की लहर

पूर्व प्रधान का शव पहुंचा गांव में शोक की लहर

Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस के सामने मृतक के समर्थकों ने आरोपी की दुकान में की तोड़फोड़
पुलिस और पीएसी की कड़ी सुरक्षा में शव हुआ सुपुर्दे खाक
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव छेदुई पतिया के पूर्व प्रधान का शव गांव में पहुंचते ही मातम पसर गया। वहीं पूर्व प्रधान के समर्र्थकों में आक्रोश पनप गया और आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ की। सुरक्षा में लगाए गए सिपाहियों की संख्या कम होने के कारण वे मूकदर्शक बने रहे। ईद की नमाज होने के बाद पूर्व प्रधान का शव गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सपा के पूर्व विधायक आरए उस्मानी ने परिवार वालों को ढाढ़स बंधाते हुए घटना की निंदा की है। काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के बावजूद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
बता दें कि 22 जुलाई को दबंगों की पिटाई से घायल छेदुई पतिया निवासी सगीर अहमद की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। देर रात लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार की सुबह पूर्व प्रधान का शव गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही सगीर के समर्थकों में आक्रोश पनप गया और मृतक के घर के सामने बनी हत्यारोपी की दुकानों में तोड़फोड़ की। कम संख्या होने के कारण पुलिस फोर्स समर्थकों के आगे बेबस दिखा। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह को दी। करीब दो घंटे देर से इंस्पेक्टर वीपी सिंह पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मामला शांत हो चुका था।
विज्ञापन

000000
हत्यारोपियों पर गैंगेस्टर लगाने की मांग
मृतक सगीर अहमद के बेटे नसरत ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के अलावा उन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की मांग की है।
00000
कोट..................
सात में से पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष दो आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। आरोपियों के खिलाफ कई अन्य मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुमति की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामआसरे, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed