फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ईद पर अमन और खुशहाली की दुआ मांगी

ईद पर अमन और खुशहाली की दुआ मांगी

Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ईदगाह और मस्जिदों में अदा की नमाज, मेले भी लगे
क्रासर......
सद्भाव के साथ मनाई ईद, गले मिलकर दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में ईद परंपरागत रूप से प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाई गई। 30 दिन के रोजों के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के दौरान मुल्क में खुशहाली, तरक्की और अमन की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के वक्त ईदगाहों पर मेले भी लगे। ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। बच्चे बेहद उत्साहित रहे। उन्होंने मेले का खूब लुत्फ उठाया।
शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुकर्रर वक्त पर नमाज अदा की गई। नए कपड़ों में सजधज कर मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंचे। लोगों ने कतारबद्ध होकर नमाज पढ़ी। नमाज के दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ की। ईद को लेकर लोगों में सुबह से ही काफी उत्साह देखा गया। बच्चे रंगबिरंगे नए कपड़े पहनकर बेहद खुश थे।
विज्ञापन

ईद पर सभी धर्म के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और सिवइयां खाकर उनके साथ खुशियां साझा कीं। नमाज के वक्त ईदगाहों और मस्जिदों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। डीएम गौरव दयाल, एसपी अरविंद सेन, विधायक उत्कर्ष वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, एसडीएम, सीओ आदि ने मस्जिदों और ईदगाहों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी टाउन। कस्बे की ईदगाह और आसपास के गांव की तमाम मस्जिदों पर ईदु-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इसमें हजारों नमाजियों ने दुआएं मांगी और लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। खीरी ईदगाह पर मौलाना निजामुद्दीन ने नमाज अदा कराई। वहीं शिया ईदगाह मीरातालाब पर सुलतानपुर के मौलाना मोहम्मद असकरी खां ने नमाज अदा कराई। पलियाकलां। शहर में काफी संख्या में लोगों ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज पढ़ी। मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में जामा मस्जिद के मौलाना मुफ्ती शाकिर अली ने ईद की नमाज अदा कराई। नूरी मस्जिद में मौलाना कारी एजाज अहमद ने नमाज अदा कराई। मदीना मस्जिद और मस्जिदे गौशिया में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। ग्राम अतरिया, संपूर्णानगर में भी शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज हुई और लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
गोला गोकर्णनाथ। ईदगाह में कारी फजलुर्रहमान, ऊंची भूड़ स्थित नूरी मस्जिद में मौलाना आसिक अली, नीची भूड़ की रजा जामा मस्जिद में मौलाना गुलाम नबी खां, मुन्नूगंज की बरकाती मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हनीफ रजा खां, ईदगाह की सुनहरी मस्जिद में हाफिज यासीन खां, कंजा मस्जिद में मौलाना एहसान, केडिया फार्म कादरी मस्जिद में मौलाना अख्तर रजा, अर्जुननगर की गौसिया मस्जिद में कारी कफील अहमद और अजमेरी मस्जिद में हाफिज फैयाज, रजानगर की गौसिया मस्जिद में मौलाना हसन रजा, हफीजपुर की बिलाली मस्जिद में हाफिज फारुख, गढ़ी मस्जिद में मौलाना इरफान, इस्लाम नगर में मौलाना सिराज और अहमदनगर में हाफिज शुएब अली ने नमाज अदा कराकर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। विधायक विनय तिवारी, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री वरुण अग्रवाल, अजय गिरि, धर्मेंद्र्र गिरि, श्रीकांत तिवारी, नितिन तिवारी, रजा हुसैन मंसूरी, जमाल अहमद राईन, हाजी जफर उल्ला खां आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
कुकरा। ईदगाह में हाफिज अब्दुस्सलाम अंसारी, शाही मस्जिद में हाफिज शकील अंसारी, मदीना मस्जिद में हाफिज अब्दुल वहाब खां, दारुलउलूम में मौलाना मोहम्मद हनीफ कासमी ने नमाज अदा कराई।
बांकेगंज। अमीननगर, गुलाब नगर, झाऊपुर और पिपरिया स्थित मस्जिदाें में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोगाें ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी। इस मौके पर विधायक रोमी साहनी भी मौजूद रहे।
मैलानी। ईदगाह में सुबह नौ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुल कादिर ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा और उसके बाद पूरी दुनिया और मुल्क में अमन, चैन और सुकून की दुआएं मांगीं गईं। मैलानी गांव की जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज अदा की गई। यहां पेश इमाम हाफिज तकीउद्दीन ने नमाज अदा कराई।
तिकुनियां। कस्बा तिकुनियां की मस्जिद दारुल उलूम और बरसोला गांव की ईदगाह में मौलाना ने नमाज अदा करायी।
मोहम्मदी। ईदगाह में पेश इमाम असजद सिद्दीकी ने ईद की नमाज अदा कराई। शुक्लापुर स्थित शिया समुदाय की मस्जिद हुसैनिया में सैय्यद अशरफ अली ने ईद की नमाज अदा कराई। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी, इंस्पेक्टर सीपी सिंह, समेत काफी पुलिस बल मौजूद रहा।
अमीरनगर। कस्बे की औलिया मस्जिद में सूफी रियाज अहमद मियां ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। रसूलपुर में मौलाना रकिब खां ने, मोहम्मदपुर ईदगाह में हाफिज नईम ने ईद की नमाज अदा कराई। छतुरी, छेड़ीपुर, गरदहा, उमरपुर, चठिया, करौंदा आदि जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। विधायक विनय तिवारी ने गांव देवरिया, अमीरनगर जाकर लोगों से ईद मिले। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि विजय पाठक, लल्लन वर्मा, धर्मेंद्र्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरवर। ईद-उल-फितर की नमाज शांति पूर्वक ईदगाह में अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने देश में अमन चैन की दुआ की। चेयरमैन संजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई दी। पसगवां क्षेत्र के गांव सिसोरा, चकपिहानी, किरियारा, छोलावारी, कोटामुगल, जेवीगंज आदि स्थानों भी ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा। भीखमपुर क्षेत्र के गांव अल्लीपुर, वीरमपुर, चांदामऊ, इमलीखेड़ा तथा कुतलूपुर में ईद की नमाज अदा कराई तथा देश की सलामती की दुआ की।
सिकंद्राबाद। क्षेत्र के अमेठी गांव की ईदगाह में मौलाना अब्दुल अजीज ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा सिकंद्राबाद, रोशननगर बेलहारी, सेहरुआ, नीमगांव और बेहजम, अछनिया में ईद परंपरागत तरीके से मनाई गई।
मझगईं। कस्बा मझगईं, नौगवां की ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सादगी के साथ अदा की गई। इस दौरान ईदगाह के पास मेला भी लगा, जिसमें बच्चों ने खूब खिलौने खरीदे।
महंगापुर। तिरकौलिया ग्राम की मस्जिद में मौलाना समीर खान ने सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा कराई। उधर संपूर्णानगर, सुमेरनगर, आदि में भी ईद की नमाज पढ़ी गई और लोगों ने मुल्क व कौम की सलामती के लिए दुआ की।
बिजुआ। यहां ईद की खुशी मिलजुल कर बांटी गई। क्षेत्र की ईदगाह पर तयशुदा वक्त पर ईद की विशेष नमाज हुई। ईद की विशेष नमाज बिजुआ और नौसर जोगी मे नौ बजे, गुलरिया मे साढ़े नौ बजे, मुड़िया हेम सिंह और गोंधिया में दस बजे अदा की गई। ईद के मौके पर हिन्दू मसलक के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर ईद की बधाईं दी। इस मौके पर एसओ अजय कुमार यादव, चौकी इंचार्ज शेषनरायन पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रीतेंद्र सिंह काकू, गुलरिया चीनी मिल के अधिकारियों ने ईद की बधाई दी।

00000000
अल्लीपुर में नहीं हुई ईद की नमाज
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में अल्लीपुर गांव को छोड़कर समूचे इलाके में ईद पुलिस की कड़ी निगरानी में सादगी से मनाई गई, जबकि अल्लीपुर में सन्नाटा छाया रहा।

ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों ने जहां हैदराबाद, नयागांव, गनेशपुर, कोटबारा, मझिगवां, चांदामऊ, परेली, रोशनगर, वनबुधेली, सरकारगढ़, सौंखिया, मुरादपुर, दतेली, अहमदनगर, धिरावां, अजान, छितौनियां आदि स्थानों की मस्जिदों/ईदगाहों में कतारबद्ध होकर ईद की नमाज पढ़ी और अल्लाह से वतन की तरक्की, अमन की दुआ मांगकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, वहीं अल्लीपुर गांव में सन्नाटा छाया रहा। मौलाना मोहम्मद अहमद, इमरान ने बताया कि प्रशासन से मदरसे में नमाज पढ़ने की इजाजत न मिलने से वहां न तो नमाज पढ़ी गई और न ही ईद मनायी गई, जबकि मौके पर मौजूद एसओ जेबी सिंह यादव उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। माहौल शांत बना रहा। अल्लीपुर को छोड़कर कई स्थानों के ईदगाहों पर ईद के मेले लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed