{"_id":"121-98867","slug":"Lakhimpur-98867-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब
Lakhimpur
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला में कतारबद्ध होकर की पूजा अर्चना, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। सावन के तीसरे सोमवार को छोटी काशी शिवभक्तों की श्रद्धा से सराबोर रही। रविवार रात दो बजे से पूरे दिन श्रद्धालुओं, कांवड़ियों के जयकारों और घंटों की ध्वनि गूंजती रही।
श्रद्धालुओं का आना रविवार की शाम से ही शुरू हो गया था। इस कारण इस रात भोले बाबा के शृंगार पूजन में तमाम भक्त एकत्र हो गए। सबने शिव का पूजन-अर्चन कर मनौती मांगी। भीड़ के कारण रात्रि 11.30 बजे भोले बाबा को शयन कराया गया और रात के दो बजे से ही मंदिर के पट फिर भक्तों के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
000000000000000
डेढ़ किलोमीटर लंबी लगी लाइन
गोला गोकर्णनाथ। रविवार रात दो बजे शिव मंदिर के पट खुलने के बावजूद श्रद्धालुओं की पब्लिक इंटर कॉलेज तक डेढ़ किमी लंबी लाइन लग गई। भक्तों ने जयकारे लगाते हुए अपना नंबर आने पर ही भगवान के दर्शन किए। लंबी लाइन में भक्तों की श्रद्धा को देखकर नगरवासी भी श्रद्धानवत हो गए।
विज्ञापन
0000000000000000
पूरे दिन रहा कांवड़ियों का रेला
गोला गोकर्णनाथ। शिवजी के दर्शनों को फर्रुखाबाद, हरिद्वार, सरयूघाट और शारदा जी से जल लेकर आए लाखों कांवड़ियों का रेला पूरे दिन नगर की सड़कों पर चलता रहा। जिससे नगर का वातावरण केसरियामय हो गया।
0000000000000000
शहर के बाहर रोके वाहन
गोला गोकर्णनाथ। शिव नगरी की सीमा पर पुलिस ने प्रत्येक मार्ग पर बैरियल लगाकर चौपहिया वाहनों को रोक लिया था। जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में राहत रही और कांवड़ियों को भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
000000000000
शिव-पार्वती और मां काली का रूप धरा कांवड़ियों ने
गोला गोकर्णनाथ। विभिन्न स्थानों से आए कांवड़ियों की भीड़ में शिव पार्वती और मां काली का रूप धरकर आए कांवड़ियों ने भी भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इनमें शिव तांडव करते हुए कांवड़िए को देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
0000000000000000
जलालाबाद से कांवड़ लाया बालक
गोला गोकर्णनाथ। जलालाबाद से आठ वर्षीय मनमोहन इस बार सावन मेले में कांवड़ लेकर आया और शिव का जलाभिषेक किया। मनमोहन ने बताया कि वह जलालाबाद के कांवड़ियों के साथ गंगाघाट से कांवड़ में जल लेकर रविवार को गोला के लिए चला था।
0000000000000000
सदर चौराहे से निकलती रहीं बसें
गोला गोकर्णनाथ। एसपी का आदेश यहां तीसरे सोमवार को भी दर किनार रहा। सदर चौराहे से रोडवेज की बसें निकलती रहीं। उनका रूट डायवर्ट नहीं किया गया।
0000000000000000000
सावन में हुए नाग दर्शन
गोला गोकर्णनाथ। गोकर्णनाथ महादेव मंदिर पर आए श्रद्धालुओं को सपेरों ने नाग दर्शन कराया। श्रद्धालुओं ने सावन में नागों की पूजा कर दूध पिलाया।
00000000000000
महिलाओं के खिंचे कुंडल
गोला गोकर्णनाथ। हरजिंदर की पत्नी गीता निवासी थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद का एक कुंडल उचक्के ने नोंच लिया और शिव मंदिर में घुस गया। पीड़िता ने सुरक्षा कर्मियों से मंदिर के अंदर चोर को पहचनवाने के लिए कहा लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने एक न सुनी। महिला काफी देर पार्वती सत्संग भवन में रोती रही। भीड़ में कई महिलाओं के कुंडल उचक्कों ने नोच लिए।
000000000000000
सीसीटीवी रूम रहा खाली
गोला गोकर्णनाथ। एसपी के आदेश पर मंदिर और उसके बाहर सीसीटीवी कैमरे तो लगाए गए हैं किंतु टीवी पर देखने के लिए कोई अधिकारी या सुरक्षाकर्मी नहीं रहा। इस कारण उचक्कों की पौ बारह रही।
0000000000000000
कंजा में हुआ भंडारा
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी मार्ग पर कंजा बरम बाबा स्थान पर हुए भंडारे में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को फलाहार प्रसाद बांटा गया। नगर के खुटार मार्ग पर जितेंद्र गट्टानी के प्रतिष्ठान और लखीमपुर मार्ग पर राहुल गुप्ता की दुकान पर लायंस क्लब की ओर से मेला मैदान गेट सहित कई अन्य स्थानों पर भंडारे आयोजित किए। जिनमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कंजा में हुए भंडारे में विधायक विनय तिवारी, नितिन तिवारी, राजेश गुप्ता गुड्डन, ओपी गुप्ता, राजकिशोर मिश्र, अवधेश जायसवाल, सुरेश शर्मा, अशोक कनौजिया, किशोरीलाल वर्मा, पंकज गुप्ता, राजू मंडल आदि मौजूद रहे।
00
मेला सहायता केंद्र पर लगा ताला
गोला गोकर्णनाथ। सावन मेले में मेलार्थियों की सहायता के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से मेला सहायता केंद्र लगाया गया है। केंद्र में सावन के तीसरे सोमवार को भी कोई ड्यूटी नहीं लगी, ताला लगा रहा।
000
अन्य मंदिरों में भी हुई शिव की पूजा
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर पूजन अर्चन किया।
000
नाले में गिरा सांड़
गोला गोकर्णनाथ। मेले में आवारा पशुओं को पकड़ने की जहमत नगर पालिका परिषद ने नहीं उठाई इस कारण एक सांड़ गहरे नाले में गिर गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने बाहर निकाला।
0000
अहमदनगर मंदिर पर भी हुई पूजा
ममरी। सावन के तीसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं कांवड़ियों ने अहमदनगर के प्राचीन क्लेशहरण मंदिर में बेलपत्र, धतूरा प्रसाद चढ़ाकर और जलाभिषेक कर भगवान शंकर जी का पूजन किया। इस मौके पर मंदिर, मेला मैदान से लेकर गोला खुटार और गोला मोहम्मदी मार्ग पर कांवड़ियों, श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ रही।
तीसरे सोमवार को ममरी में सत्यप्रकाश वर्मा, त्यागीनाथ, प्रेमचंद वर्मा, मोहम्मद यासीन, काशीराम वर्मा के सौजन्य से झारा गांव के बाबा बदनसिंह, झारा वासियों गोला खुटार मार्ग पर दतेली के समाज सेवियों के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों मेलार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर और सड़कों का माहौल भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।