फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षा और बचत के टिप्स दिए

गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षा और बचत के टिप्स दिए

Wed, 13 Nov 2013 05:45 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 13 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटकों के जरिए किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मैलानी। एचपी गैस की ओर से सुरक्षा संचेतना मेले में नुक्कड़ नाटकों और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से एलपीजी के उपयोग, गैस की सुरक्षा और बचत के तरीके बताए गए।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से भारतीय स्टेट बैंक के सामने खाली पड़े मैदान पर कंपनी के लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से आए कर्मचारियों और कलाकारों ने स्कूली बच्चों, गृहणियों और लोगों को नाटक और खेलों के माध्यम से उपयोग के दौरान गैस की बचत और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। बताया कि प्रेशर कुकर के उपयोग से गैस की बचत की जा सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से खाना पकाते समय एप्रेन पहनने, नायलॉन के कपड़े न पहनने, सिलेंडर तिरछा न रखने, किचन में जलता दिया आदि न रखने की सलाह नाटकों के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर अरोरा गैस सर्विस के प्रोपराइटर अशोक अरोरा, प्रबंधक बृजेश त्रिपाठी के अलावा राजेश गोयल, डॉ. एसके मजूमदार, डीपी गोयल, वंदना शर्मा, राम भरोसे, रतन कश्यप सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे। प्रतियोगिता और लकी ड्रा के विजेताओें को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed