फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रेडियो मैकेनिक की बोलेरो की टक्कर से मौत

रेडियो मैकेनिक की बोलेरो की टक्कर से मौत

Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 10 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
विरोध में पूर्व प्रधान के घर पर पथराव और हवाई फायरिंग
विज्ञापन

धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसैया निवासी हुसैन (40) पुत्र ताज खां चौराहा स्थित अपनी रेडियो मैकेनिक की दुकान बंद कर देर शाम बाइक से घर के लिए चला था। सायं करीब 6.30 बजे ग्राम सिसैया से कुछ आगे लगने वाली बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने लगा। कुछ लोगों ने पीछा किया तो वह बुलेरो छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान हुसैन खां के निवास पर पथराव किया और हवाई फायरिंग की।

इधर, पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है तथा बोलेरो चालक/मालिक का भी पता लगाने में जुट गई है। घटना के विरोध में परिवार वालों और उनके समर्थकों ने धरौहरा-सिसैया मार्ग जाम कर दिया। बाद में जाम खुल गया। मौके पर एएसपी बालेंदु भूषण सिंह कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed