फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तीसरे दिन भी नहीं लगा अपहृत व्यापारी का सुराग

तीसरे दिन भी नहीं लगा अपहृत व्यापारी का सुराग

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
भाई ने कहा कि नहीं आया अब कोई फोन
विज्ञापन

संसारपुर। सीमेंट व्यापारी क्षेत्र पंचायत सदस्य दाताराम पटेल का तीसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। न ही अब तक इस मामले में किसी को हिरासत में ही लिया जा सका है।
दाताराम पटेल 23/24अगस्त की रात कस्बा स्थित दुकान, मकान से रहस्यमय हालात में लापता हो गए थे। चौकीदार के दुकान का चैनल खुला होने की सूचना पर परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। तड़के दाताराम के मोबाइल से उनके बेटे पवन पटेल के मोबाइल पर एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने के बाद मामला अपहरण का साबित हुआ था।
विज्ञापन

अपहृत दाताराम के भाई ओमप्रकाश पटेल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उनके भाई का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जबकि वह लोग पूरे क्षेत्र में उन्हें ढूंढ चुके हैं। पहले दिन एक फोन आने के बाद कोई भी फोन अब तक नहीं आया है। इसलिए वह और परिवार दाताराम को लेकर काफी चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे कस्बे के लोगों का यह मानना है कि इस अपहरण कांड मेें दाताराम का कोई जानने वाला व्यक्ति शामिल हो सकता है। क्योंकि जिस ढंग से दाताराम का अपहरण किया गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि अनजान व्यक्ति ने उनका अपहरण नहीं किया होगा।
थानाध्यक्ष सुरेश पांडे का कहना है कि पुलिस पूरी संजीदगी से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखकर छानबीन में जुटी हुई है, लेकिन दाताराम का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। वैसे इस घटना से क्षेत्र में काफी दहशत है और लोगों में पुलिस के प्रति रोष बढ़ रहा है।
रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रविप्रकाश वर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
000000
कृष्णगोपाल पटेल भी पहुंचे
संसारपुर। संसारपुर के अपहृत व्यापारी दाताराम पटेल के परिवार वालों से मिलने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल पहुंचे। उन्होंने व्यापारी के परिवार वालों को सांत्वना दी साथ ही थानाध्यक्ष मैलानी सुरेश पांडे को बुलाकर घटना का शीघ्र वर्कआउट करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बांकेगंज के ब्लाक प्रमुख इफ्तिकार खां गुड्डू, नरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अरुण यादव, संकटा प्रसाद मौर्या, रमेशचंद्र स्वर्णकार, सुरेश वर्मा, बालगोविंद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed