फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ग्रामीण-108 एंबुलेंस चालक में नोकझोंक

ग्रामीण-108 एंबुलेंस चालक में नोकझोंक

Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आपात कालीन एंबुलेंस सेवा 108 का एक गांव के लोगों ने दुरुपयोग का प्रयास किया। इस बात को लेकर गांव वालों से एंबुलेंस चालक व इएमटी से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एलआरपी लोकेशन की 108 एंबुलेंस के पायलेट आदेश कुमार व ईएमटी आसिफ ने बताया कि मंगलवार की सायं 5.30 बजे आई इमरजेंसी काल पर वह बेहजम क्षेत्र के ग्राम बरौचा पहुंचे तो देखा वहां लोगों की काफी भीड़ लगी थी। एंबुलेंस देखते ही ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे एक व्यक्ति ने मृत पड़े एक व्यक्ति को एंबुलेंस में लाद कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को कहा। ईएमटी आसिफ के मुताबिक जब उन्होंने ग्रामीणों को यह बताने का प्रयास किया कि यह सेवा सिर्फ दुर्घटना में घायल लोगों को ले जाने के लिए है, मृत व्यक्ति के लिए नहीं तो सभी उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे तथा मृतक व्यक्ति के शव को वाहन में लाद दिया तथा परिवार के लोग भी उसमे सवार हो गए। काफी समझाने के बाद भी जब वह लोग नहीं उतरे तो वह बेहजम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां के स्टाफ के साथ जब मिल कर उन लोगों ने परिवार वालों को समझाया तब कहीं उन्होंने शव को वाहन से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed