{"_id":"6a907ae336d4958e380a1643","slug":"dr-ajay-verma-selected-for-international-research-award-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183494-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डॉ. अजय वर्मा अंतरराष्ट्रीय शोध पुरस्कार के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डॉ. अजय वर्मा अंतरराष्ट्रीय शोध पुरस्कार के लिए चयनित
Thu, 27 Aug 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अजय वर्मा।
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य डॉ. अजय वर्मा का ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित आरएमआईटी विश्वविद्यालय मेलबर्न के पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि डॉ. अजय को पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए ‘डॉ. मेगन क्लार्क-डॉ. लक्ष्मी कांतम पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान आरएमआईटी विश्वविद्यालय और एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च के संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले विशिष्ट प्रोफेसर पुरस्कारों में से एक है। पुरस्कार उत्कृष्ट शोध, अकादमिक प्रतिबद्धता और वैज्ञानिक योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देता है।
डॉ. अजय वर्मा ने उच्च गुणवत्ता के थर्मोइलेक्ट्रिक और पीजोइलेक्ट्रिक पदार्थों पर शोध किया है। पुरस्कार के तहत उन्हें 1,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पुरस्कार से जुड़े प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से किसी एक के साथ 30 मिनट के व्यक्तिगत मार्गदर्शन सत्र का अवसर मिलेगा। संवाद