{"_id":"121-57164","slug":"Lakhimpur-57164-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेक समझौता, मिल चालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान को लेक समझौता, मिल चालू
Lakhimpur
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-भाजपा ने भी निकाली रैली, दिया समर्थन
पलियाकलां। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर बैठक हुई। इसमें भुगतान करने के आश्वासन पर किसान मान गए और चीनी मिल शुरू हो गई। बैठक में एसडीएम विजय बहादुर, केन मैनेजर देवश और किसानों की ओर से धर्मवीर, सुखवीर मौजूद रहे। इससे पहले किसानों ने स्थानीय चीनी मिल की तौल ठप करा दी और नारेबाजी व प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि मिल कम से कम 14 दिन का भुगतान दे।
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के तमाम किसान धर्म सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल पहुंचे और वहां हो रही तौल को बंद करा दिया। धरने में धर्म सिंह के अलावा केन सोसाएटी अध्यक्ष सुखदेव सिंह सुक्खा, साबिर अली मरौचा, मो. उमर, सतेंद्र कुमार, अखिलेश, पवन, बलदेव सिंह आदि तमाम किसान शामिल हैं। तौल बंद हो जाने से गन्ना भरी ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं हैं। अफरातफरी का माहौल है। सीओ नितेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। इधर, गन्ना किसानों की समस्याओं के समर्थन में भाजपा ने शहर में मिल प्रशासन के खिलाफ वाहन रैली निकाली और मिल पहुंचकर सीओ को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा, नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजीव शुक्ला, विधानसभा प्रभारी दीपक तलवार, उदयवीर सिंह, वरुण मिश्रा, आरडी राय, तेजपाल सिंह चौधरी, विजय गुप्ता, प्रगति गुप्ता, अरुण तिवारी, शशि शुक्ला आदि भाजपा पदाधिकारियों ने किसानों को समर्थन दिया और धरने में शामिल हुए।