Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Medico-legal and postmortem reports will now be exchanged online

Lakhimpur Kheri News: मेडिको-लीगल और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का अब ऑनलाइन होगा आदान-प्रदान

Wed, 25 Nov 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Medico-legal and postmortem reports will now be exchanged online
लखीमपुर खीरी। मेडिको-लीगल मामलों और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आदान-प्रदान में अब कागजी प्रक्रिया कम होगी। इसके लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल सीसीटीएनएस और मेडलीएपीआर को इंटरलिंक करने की तैयारी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में संवेदीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. धनीराम भार्गव भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) और पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट (पीएमआर) के सुरक्षित और त्वरित आदान-प्रदान के लिए दोनों विभाग इन पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं। इंटरलिंकिंग से सूचनाओं का ऑनलाइन आदान-प्रदान आसान होगा। इससे रिपोर्ट भेजने में समय बचेगा और मानवीय त्रुटियों की आशंका कम होगी।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिले के सभी 15 ब्लॉकों से आए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल इंटरलिंकिंग, रिपोर्ट तैयार करने, ऑनलाइन अपलोड करने और संबंधित विभाग तक समय से भेजने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में ये रिपोर्ट महत्वपूर्ण साक्ष्य होती हैं। इसलिए इनकी सटीकता और गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed