Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A new route will open next to the weak bridge, and a roundabout will be built at the intersection

Lakhimpur Kheri News: कमजोर पुल के बगल से खुलेगी सफर की नई राह, चौराहे पर बनेगा गोल चक्कर

Wed, 25 Nov 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A new route will open next to the weak bridge, and a roundabout will be built at the intersection
सिकंदराबाद चौराहे के पास चौड़ीकरण के लिए समतलीकरण का हो रहा कार्य। संवाद
सिकंदराबाद। ओदरहना पुल पुराना और कमजोर होने के कारण उसके बगल में बाइपास मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। करीब एक साल में इसके पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, 89 करोड़ रुपये की लागत से मनकापुर तिराहे से सिकंदराबाद तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है। बाइपास बनने से पुराने पुल पर आवागमन का दबाव कम होगा और लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के तहत सिकंदराबाद चौराहे पर दोनों तरफ आठ-आठ फुट सड़क का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। चौराहे पर गोल चक्कर बनाने के साथ सुंदरीकरण भी प्रस्तावित है। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने और दुर्घटनाओं की आशंका कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के दायरे में सिकंदराबाद पुलिस चौकी भी आ रही है। इसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाना है। अभी स्थानांतरण नहीं होने से संबंधित हिस्से में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बिजली के खंभे और पेड़ भी काम में बाधा बने हुए हैं। इन्हें हटाने के लिए वन विभाग और विद्युत विभाग को सूचना दी जा चुकी है। इनके हटने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर तिराहे से सिकंदराबाद तक चौराहे के एक तरफ खुदाई के बाद समतलीकरण कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी पीछे हटा ली हैं। विभागीय स्तर पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य अगले वर्ष तक पूरा कराने की तैयारी है।

--------
सिकंदराबाद चौराहे पर दोनों तरफ करीब आठ-आठ फुट सड़क का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। चौराहे पर गोल चक्कर और सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
-तरुणेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed