{"_id":"121-54898","slug":"Lakhimpur-54898-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमित साधनों के चलते परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमित साधनों के चलते परेशान हुए यात्री
Lakhimpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व समूह के चलते रविवार को बसें और ट्रेनें खचाखच भर कर चलीं। पूरे दिन रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर भारी भीड़भाड़ रही। सीमित बसों के कारण लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
लखीमपुर में परिवहन निगम का अनुबंधित बसों का डिपो है। त्याहारों की भीड़भाड़ बढ़ने के बावजूद यहां एक भी अतिरिक्त बस की व्यवस्था नहीं की गई थी। सीमित बसों में इतने यात्रियों को सफर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को घंटों बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। लोग सामान लादे फांदे इधर-उधर भटकते दिखे। प्राइवेट बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
रेलवे स्टेशन पर भी रविवार को यात्रियों की काफी भीड़ रही। आज सभी ट्रेनें खचाखच भरी दिखीं। तमाम यात्रियों को ट्रेन में खड़े-खड़े सफर करना पड़ा। सोमवार और मंगलवार को भी यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। यात्रियों की सुरक्षा का भी खास इंतजाम नहीें दिखा।