फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   महिला की गला दबाकर हत्या

महिला की गला दबाकर हत्या

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सौदा लेने शुक्रवार को लखीमपुर आई थी
विज्ञापन

चार साल पहले टीबी से पति की हो चुकी है मौत
लखीमपुर खीरी। कथित संपत्ति लालच में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम सिवाला पुरवा निवासी बेवा चंपा देवी (30) शुक्रवार को लखीमपुर में परचून की दुकान का सामान लेने आई थी, लेकिन वापस नहीं पहुंची। शनिवार सुबह मोहल्ला संकटा देवी पुलिस चौकी से कुछ दूर मोहल्ले के एक तिराहे पर लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा। महिला के हाथ पर पति के नाम का गोदना गुदा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले महिला के शव को अज्ञात में कब्जे में लेने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की। इसी बीच खबर पाकर महिला के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसकी शिनाख्त चंपा (30) के रूप में की। एएसपी सौमित्र यादव, सीओ सिटी डॉ. अखिलेश नरायण सिंह, कोतवाल नरेंद्र सिंह राणा भी मौके पर पहुंच गए।

मृतका के भाई रामभजन ने बताया कि करीब दस साल पहले उसकी बहन चंपा देवी की शादी सिवालापुरवा निवासी बसंतलाल से हुई थी। उसकी दो लड़कियां काजल (4) और राजनी (8) भी हैं। क्षय रोग से पीड़ित उसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। ससुराल में 20 बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन चंपा देवी के हिस्से में आई है। जिसमें वह स्वयं किसी तरह खेती किसानी कर और मोहल्ले में रखी परचून की दुकान से अपना और बच्चों का पेट पाल रही थी। रामभजन ने आरोप लगाया कि भूमि हड़पने के लिए कई बार उसकी बहन के जेठ और देवरों ने उसे मार कर भगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं गई। आरोप है कि शुक्रवार को जब वह सौदा लेने लखीमपुर आई तभी पीछे से आए उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी तथा बाद में शव को संकटा देवी मोहल्ले के तिराहे पर फेंक कर चले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed